अन्ना और रामदेव की तर्ज पर मिस्ड कॉल से भाजपा बनाएगी सदस्य

0
87

bjpफर्रुखाबाद: घर घर जाकर सदस्य बनाने का जमाना चला गया| राजनैतिक दलों ने आगामी चुनाव के लिए बेहतर से बेहतर टेक्नोलॉजी और सोशल/इन्टरनेट मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए भारी भरकम तैयारी शुरू कर दी है| गाँव गाँव पहुच रहा इन्टरनेट और फेसबुक आगामी चुनाव में व्यापक भूमिका निभाने वाला है| भाजपा में प्रयोग के तौर पर युवा पीड़ी को जोड़ने के लिए अब मिस्ड कॉल का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है|

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि अब एक मिस कॉल से आप बन सकते हैं भाजपा युबा मोर्चा के सदस्य ..अब कोई भी युबा टोल फ्री नंबर 1800103551 मिस कॉल कर सकता है| मिस कॉल के बाद भाजपा युबा मोर्चा टीम की आपको कॉल आएगी और फिर वो स्थानीय इकाई से सम्पर्क करके आपको पार्टी से जोड़ेगा| यह योजना 15 जुलाई से देश भर मैं लागू हो रही है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]