अन्त्योदय कार्ड धारको को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण

0
113

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्युरो) रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उचित दरविक्रेता वीरेन्द्र दिवाकर फतेहगढ़ की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में डीएम ने उपस्थित कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार माह दिसम्बर,2021 से मार्च,2022 तक अन्त्योदय कार्ड धारको को प्रति कार्ड 35 कि0ग्रा0खाद्यान्न एवं पात्र ग्रहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 कि0ग्रा0 खाद्यान्न के साथ-साथ 1 किग्रा0 चना,1 किग्रा0 नमक, 1 ली0 खाद्य तेल भी नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]