फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने पुरे जनपद में प० दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिन मलिन बस्तियों में अन्तोदय दिवस के रूप में मनाया| जिसमे स्वर्गीय उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया| बैठको में यह भी कहा गया की पार्टी सबसे जादा विकास कार्य मलिन वस्तियो में ही कराएगी| जिससे समाज के सबसे दबे कुचले वर्ग को आगे लाया जा सके|
जनपद के अलग अलग स्थानो पर मण्डल स्तर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे पार्टी ने अलग अलग मंडलो पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी| मोहम्दाबाद नगर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजित गिहार वनगर अध्यक्ष परमानद वर्मा, कायमगंज में मिथलेश अग्रवाल, जिला महामंत्री विमल कटियार, फतेहगढ़ के नवदिया में पूर्व विधायक सुशील शाक्य, डॉ प्रभात अवस्थी, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, जहानगंज शैलेन्द्र राठौर, शमशाबाद ग्रामीण में वीके गंगवार, शमशाबाद नगर में चेयरमैंन विजय गुप्ता, राजेपुर में भास्कर दत्त द्विवेदी, कायमगंज पैथान व पिलखना मंडलो में अमर सिंह खटिक आदि के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये|
जिसमे कहा गया की पंडित जी का सपना था की वह समाज के पिछड़े वर्ग को आगे लाये तभी देख तरक्की की रह पर आगे बढ़ पायेगा| महामंत्री विमल कटियार ने बताया की उनकी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उनका जन्म दिन अन्तोदय दिवस के रूप में मनाया| पार्टी जादा से जादा विकास मलिन बस्तियों में करने का प्रयास करेगी ताकि समाज में सभी वर्गों को बराबरी में लाकर खड़ा किया जा सके|
जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आदि मोहम्दाबाद के कार्यक्रम में शामिल हुए|
अन्तोदय दिवस के रूप में बीजेपी ने मनायी पंडित दीनदयाल की जयंती
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


