अन्तरराज्जीय टिकट कालाबाजारी का आरोपी खालिद गिरफ्तार

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल  व अपराध शाखा नें संयुक्त कार्यवाही कर टिकट कालाबाजारी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
दरअसल थाना आरपीएफ फर्रूखाबाद ने पिछले वर्ष गुरसहायगंज स्टेशन पर टिकट कालाबाजारी में रेलवे कर्मचारियों की संलप्तिता पाये जाने पर 5 रेलवे कर्मचारी एवं 4 दलालों की गिरफतारी की गयी थी| उसी मसय अन्तरराज्जीय दलाल खालिद अंजुम का नाम प्रकाश में आया था| आरपीएफ उसकी तलाश में जुटी थी| गुरुवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश के साथ आरपीएफ क्राईम ब्रांच के सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं वीरेन्द्र कुमार सिंह की टीम ने उसे मोटर मार्केट जामा मस्जिद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]