अनियंत्रित होकर मक्के से भरा ट्रक पलटा

0
126

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चाचूपुर मोड़ के पास मक्के से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर फर्रुखाबाद बरेली मुख्य मार्ग पर पलट गया। जिससे उसमें भरी मक्का नीचे खन्दी में पलट गयी। ट्रक चालक ने घटना की सूचना मालिक फिरोज को दी है।

[adrotate banner="3"]

शहर के मोहल्ला असगर रोड निवासी ट्रक चालक वीरेन्द्र पुत्र राजबीर मोहम्मदाबाद से ट्रक संख्या यूपी 78 बीटी 0218 पर मक्के से भरे बोरे लादकर बरेली के सितारगंज लेकर जा रहा था। लोड अधिक होने से ट्रक की अगली मुक्की टूट गयी। जिससे चाचूपुर मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक बरेली फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर ही पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें भरे मक्के के बोरे सड़क के किनारे खन्दी में जा गिरे। जिससे काफी नुकसान हो गया। चालक वीरेन्द्र ने घटना की सूचना ट्रक के मालिक फिरोज निवासी फर्रुखाबाद को दी है।

[adrotate banner="2"]