फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) रात में अनियंत्रित होकर कार खंदी में पलट गई। इससे उसमें बैठी छह सवारियां घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर निवासी 60 वर्षीय राकेश कुमार, 40 वर्षीय आराम सिंह, 65 वर्षीय बच्चूलाल, 62 वर्षीय राजाराम, 60 वर्षीय रामदास, 30 वर्षीय रोहित कुमार कार में बैठे थे। गुरुवार रात दो बजे शमसबाद क्षेत्र से गुजरने के दौरान कार अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी को सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने क्रेन से कार को खंद से बाहर निकलवाया। गांव के लोग कार को ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर ले गए।
अनियंत्रित कार खड्ड में गिरी, आधा दर्जन घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



