फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई स्थित यूपी दिल्ली ट्रांसपोर्ट में अनियंत्रित डीसीएम घुस गयी। जिससे उसमें बैठे ट्रांसपोर्ट
मालिक लाखन सिंह पुत्र श्रीरामचन्द्र निवासी देवरामपुर घायल हो गये।
[adrotate banner="3"]
ट्रांसपोर्टर लाखन सिंह ने बताया कि मैं ट्रांसपोर्ट के बाहर बैठा था तभी सड़क के दूसरी तरफ खड़ी डीसीएम संख्या यूपी 62 एफ 6607 को डीसीएम चालक अजय कुमार पुत्र कैलाशनाथ निवासी कानपुर ने स्टार्ट
की। गाड़ी स्टार्ट होते ही वह अनियंत्रित होकर ट्रासपोर्ट में घुस गयी। जिससे लाखन सिंह घायल हो गये। लोगों ने चालक अजय कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चालक अजय कुमार ने बताया कि गाड़ी स्टार्ट करने के बाद अचानक उसकी ब्रेक फेल हो गयी। जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल दोनो पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
[adrotate banner="2"]


