फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) सवारियों को बैठाकर शमसाबाद से शहर की ओर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो चालक समेत 11 सवारियां घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया।
शमसाबाद कस्बा निवासी सद्दीक टेंपो चलाने का काम करता है। वह शनिवार को टेंपो पर सवारियों को बैठाकर फर्रुखाबाद जा रहा था। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला जोध के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो चालक सद्दीक, उसमें बैठी सवारी शमसाबाद के गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी शिवकुमार, पत्नी सोनी देवी, 10 वर्षीय पुत्र सुमित, सात वर्षीय पुत्र आसू, तीन वर्षीय पुत्री दीक्षा, मोहल्ला दलमीर खां निवासी सरिता, गांव सिरपारपुर निवासी रंजना, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की निवासी जरीना वेगम, नवाबगंज क्षेत्र के गांव जानकीपुर निवासी बलवीर व पत्नी रेखा देवी घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया।
अनियंत्रित टैम्पों पेड़ से टकराया, 11 सवारियां घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



