अनियंत्रित टेंपो पलटने से आधा दर्जन सवारियां घायल, एक की हालत गंभीर

0
99

FARRUKHABAD : चालक द्वारा लापरवाही से टैक्सी चलाने से अनियंत्रित होकर टैक्सी पलट गयी। जिसमें आधा दर्जन सवारियां चुटहिल हो गयीं। एक सवारी की हालत गंभीर बतायी गयी है। सभी घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।aneeta - rajesh

[adrotate banner="3"]

घटना थाना राजेपुर क्षेत्र की है, जहां डबरी व जैनापुर के बीच में हुल्लापुर से फर्रुखाबाद की तरफ आ रही अनियंत्रित टैक्सी पलट गयी। टैक्सी पलटने से उसमें बैठे सूरज पुत्र रमेश, राजेश पुत्र प्रेमपाल, बन्नू उर्फ भल्लू निवासी भदार हरपालपुर हरदोई के अलावा शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज चौरसिया निवासी महिला अनीता पाण्डेय पत्नी चन्द्रभान पाण्डेय भी चुटहिल हो गयीं। अनीता अपने देवर निश्वी निवासी अबधेश के लड़के की छठी में जा रही थी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मौके से चालक को हिरासत में ले लिया है। बन्नू की हालत ज्यादा नाजुक बतायी गयी है।

[adrotate banner="2"]