अनियंत्रित कार से विधुत पोल टूटकर बाइक सबार पर गिरा,मौत

0
161

MAUUTफर्रुखाबाद: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम खुम्मरपुर के पास अचानक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार विधुत पोल से जा टकराई जिससे वहां से गुजर रहे बाइक सबार के ऊपर विधुत पोल गिर गया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि कार खड्डा में घुस गयी|

[adrotate banner="3"]

कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी शमसुल पुत्र बाबू खां अपने छोटे भाई सदरू के साथ अपने भाई बदरुल के शादी के कार्ड बांटने जा रहा था| उसके भाई बदरुल का विवाह आगामी 30 अप्रैल को है| बाइक सबार शमशुल जब ग्राम खुम्मरपुर के पास पंहुचे तो पीछे से आयी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे लगे विधुत पोल के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे पोल टूटकर बाइक सबार शमशुल के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसका भाई सदरू गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| घटना के बाद कार सवार लोग मौके पर कार छोड़कर भाग गये|

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया| घटना कि जानकारी मिलने पर सीओ सिटी योगेश कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, तहसीलदार आरपी चौधरी, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा सुनील यादव, नवाबगंज थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौतम, महिला थानाध्यक्ष अर्चना गौतम, शहर कोतवाल डीके शर्मा आदि मौके पर पंहुचे| अधिकारियो ने ग्रामीणों को समझाबुझा के जाम खुलवाया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|

[adrotate banner="2"]