अनशनकारियो को लाली पाप देने में लगे अधिकारी, कई की हालत गम्भीर

0
96

anshan copyफर्रुखाबाद: बीते एक सप्ताह से अनशन पर बैठे सर्वोदय मंडल के पदाधिकरियो को मनाने के लिये प्रशासन लग गया है| लेकिन अभी तक उनकी मांगो को माना नही गया है| ना ही खिनमिनी गाँव के प्रधान के द्वारा किये गये एक करोड़ के घोटाले कि जाँच की सत्यापित प्रति उपलब्ध करायी जा सकी और ना विधुत शव दाह गृह निर्माण को लेकर कोई ठोस भरोसा मिल सका| मेडिकल कराये जाने के दौरान तकरीबन एक दर्जन लोगो की हालत चिंता जनक मिली| जबकि कई गम्भीर है |

[adrotate banner="3"]

रविवार सुबह से ही अधिकारियो के द्वारा अनशन कर रहे सर्वोदय मंडल के नेताओ को मनाने में लगा है| नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह, एसडीएम सुनील कुमार, परियोजना अधिकारी, एसडीएम प्रहलाद सिंह आदि लोग पंहुच गये| उन्होंने ने अनशन का नेतृत्व कर रहे सर्वोदय मंडल के मंत्री लक्ष्मण सिंह को पूर्व की भांति लाली पाप देने का प्रयास किया है| लेकिन मांगो को लेकर कोई खास सक्रियता नही दिखा रहे है|
तहसील कायमगंज के गाँव खिनमिनी के प्रधान के द्वारा एक करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ने के बाद भी प्रशासन अभी तक किसी कार्यवाही का मन नही बनाया है| लक्ष्मण सिंह के द्वारा मांगी गयी प्रधान कि जाँच रिपोर्ट को भी उपलब्ध नही कराया है| फ़िलहाल अभी अधिकारी मनाने में लगे है|
वही काफी कसमकस के बाद अनशनकारियों का मेडिकल परिक्षण करने पंहुचे लोहिया अस्पताल के चिकित्सक डॉ० राजेश कुमार ने एक दर्जन लोगो का मेडिकल किया| जिसमे रक्त चाप सभी अनशनकारियों का कम पाया गया| इसके साथ ही अनशन क्र रही महिला फूलमती की हालत जादा गम्भीर पायी गयी|

[adrotate banner="2"]