अनलॉक हुए भगवान, खुले धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल्स

0
148

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जिला प्रशासन ने अनलॉक-1 के तहत सोमवार से धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल और होटल-रेस्टोरेंट खोले गये| जिसके बाद आज सुबह से ही नगर के मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। आज सुबह से मंदिरों के बाहर रौनक लौट आई है। सुबह से ही भक्तगण भगवान का दर्शन करने मंदिरों में पहुंचने लगे हैं। मंदिरों के बाहर विशेष सावधानी बरती जा रही है।
नगर पांडेश्वर नाथ, शीतला माता मन्दिर, गुरुगाँव देवी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान की आराधना की। प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारा व चर्च आदि को सैनेटाइज करने का काम देर रात तक चलता रहा। मंदिरों में घंटी बजाने और मूर्ति छूने की पूरी तरह से मनाही रही| हाथों से प्रसाद या जल देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रहा| किसी भी धर्मस्थल में सामूहिक अनुष्ठान नही होनें दिया गया| मंदिरों में घुसने से पूर्व गेट पर थर्मल स्क्रेनिग की गयी| मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पहुंचे। लोगों ने वहां पर पूजा-अर्चना, नमाज तथा अरदास की। चर्च में भी काफी लोग पहुंचे हैं। रेस्टोरेंट व शॉपिंग मॉल्स पर पुलिस अपनी कड़ी नजर बनाये है|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि यदि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया गया तो सम्बन्धित पर कार्यवाही होगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]