अध्यक्षा का हरा बैलट पेपर- सबसे ऊपर कमल का फूल, अंत में शंख

0
108

फर्रुखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं| अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर हरे रंग का होगा| मतपत्र में सबसे ऊपर भाजपा उम्मीदवार माला पारिया का चुनाव निशान कमल का फूल है| 2 पर सरोज की पतंग, 3 पर अफसाना का सरौता, 4 पर कमलेश का स्कूटर, 5 पर कल्पना का रोड रोलर, 6 पर गुड्डी बेगम का स्टार, 7 पर चाँद बी सिद्दीकी की चक्की, 8 पर दयमंती सिंह की जीप, 9 पर निर्मला की ईंट, 10 पर निशा का कंघा, 11 पर पूनम का अनार, 12 नीतू के दो फूल, 13 पर वत्सला अग्रवाल का चकला बेलन, 14 पर राजवती का वृक्ष, 15 पर शशि प्रभा का हथौड़ा, 16 पर सलमा बेगम का रिक्शा और 17 पर सोनाली गुप्ता का शंख है|

[adrotate banner="3"]

सबसे बड़ी मुसीबत और शंका राजनैतिक समर्थित दलों के प्रत्याशियो को हो सकती है| हालाँकि कई तरीके से चुनाव प्रचार करके हर प्रत्याशी ने अपने चुनाव चिन्ह समझा दिए हैं| फिर भी सलमा को अपने रिक्शे के साथ साइकिल और पंजे का समर्थन मिला है मगर बैलेट पेपर पर साइकिल और पंजा नहीं मिलेगा| सलमा का चुनाव चिन्ह रिक्शा है| उनके लिए साइकिल और पंजे वाले वोटर को भी 16 न० खाने में रिक्शा पर मुहर लगानी है| यही स्थिति बसपा समर्थित वत्सला के साथ भी है| उनका बसपाई वोट अगर हाथी की तलाश में लगा तो मायूस हो जायेगा| अलबत्ता चकला बेलन जो की वत्सला का चुनाव चिन्ह है जमकर प्रचारित किया गया है|

[adrotate banner="2"]