अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत

0
109

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) शनिवार को गांव जीरागौर निवासी देशराज 50 बर्ष के भाई अवधेश राजस्थान में एक फैक्ट्री मे काम करता था । वही पर पानी के टेक मे उसकी डूबने से मौत हो गई थी। जिसका शव लेकर बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव लेकर आया और गंगा जी में अंतिम संस्कार किया। फिर शाम को देशराज गांव के बाहर शराब पीने चला गया ।पर बापस नही आया। उसको काफी तालाश किया गया पर कोई पता नही लगा। शनिवार शाम को गांव मे एक बारात आई थी जिसको लेकर गांव तथा रिस्तेदारो के बच्चे तालाब पर खेल रहे थे उन्होंने शव को पानी मे तैरता देखकर शोर गुल मचाया, फिर पत्नी प्रेमलता ने कपड़ों को देखकर पति को पहचाना। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शव कब्जे मे लेकर फतेहगढ़ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक के चार भाई थे। जिसमें अब तीन की मौत हो चुकी है तथा एक भाई शीशराम है मृतक के दो बच्चे है। मृतक दिल्ली मे एक फैक्ट्री मे काम करता था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]