अधिवक्ता पर एफआईआर के विरोध में वकील रहे हड़ताल पर

0
86

FARRUKHABAD : जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष खुशनवाज खां एडवोकेट के विरुद्व कायमगंज में एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को काम काज से विरत रहे।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि बीते शनिवार को कायमगंज तहसील में खुशनवाज खां व तहसील के कुछ कर्मचारियों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद हुई हाथापाई के मामले में अधिवक्ता खुशनवाज खां पर एसडीएम के पेशकार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सोमवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की एक आकस्मिक बैठक अध्यक्ष विपनेश सक्सेना की अध्यक्षता में बुलायी गयी। बैठक सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को अधिवक्ता घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने इस सम्बंध में एक पत्र जिलाधिकारी को भी सौंपा। जिसमें अधिवक्ताओं ने मांग की कि खुशनवाज खां पर करायी गयी झूठी रिपोर्ट को तत्काल वापस लिया जाये। इस दौरान दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]