अधिवक्ता के गोली मारने में तीन पर मुकदमा

0
145

फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बू अली खां निवासी अधिवक्ता मंजीत कुमार वाथम पुत्र दिनेश कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में अधिवक्ता के भाई सुरजीत ने कहा गया है कि बीते गुरुवार की रात उनके भाई मंजीत को एक सुलह कराने के बहाने घर से बाहर बुलाकर सचिन वाथम पुत्र अनिल वाथम, मुजीबुरहमान उर्फ़ प्यारे मिंयाँ पुत्र रहमान, राम सेबक वाथम पुत्र कल्यानदास निवासी कटरा बू अली खां ने अचानक फायरिंग कर दी|

जिसके बाद मंजीत जमीन पर गिर गये और आरोपी फरार हो गये| गोली मंजीत के पैर में लगी | पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है |

[adrotate banner="2"]