अधिकांशत: मितभाषी होते हैं आज जन्मे लोग

GIRL1 जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

[bannergarden id=”8″]

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 जुलाई को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

[bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

 

राशि फलादेश

मेष

व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। प्रयत्न करने पर रुका पैसा प्राप्त होगा।

 

 

राशि फलादेश

वृष

प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है।

 

 

राशि फलादेश

मिथुन

आर्थिक परिस्थिति में अवरोध उत्पन्न होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें। आपकी बातों का विरोध सहन करना पड़ेगा।

 

 

राशि फलादेश

कर्क

भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिश्रम व लगन से कार्य करने पर अभीष्ट सिद्धि और मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वाद-विवाद को टालें।

 

 

राशि फलादेश

सिंह

दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

 

 

राशि फलादेश

कन्या

व्यापार-धंधे में जितनी चाहिए उतनी सफलता मिलने की उम्मीद कम है। मानसिक शांति बनाए रखना आपके हित में होगा। पारिवारिक सदस्यों से मदद नहीं के बराबर मिलेगी।

 

 

राशि फलादेश

तुला

नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें।

 

 

राशि फलादेश

वृश्चिक

आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है।

 

 

राशि फलादेश

धनु

विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी एवं सार्थक सिद्ध होगी। व्यापार का क्षेत्र विस्तृत होगा। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। दूसरों की आलोचना से बचना जरूरी।

 

 

राशि फलादेश

मकर

सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ व उन्नति पथ प्रशस्त होगा। लेन-देन के मामले में राहत महसूस करेंगे। धैर्य, सहनशीलता रखना होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

 

 

राशि फलादेश

कुंभ

व्यापार, कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। निर्णय लेने में विलंब न करें। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा।

 

 

राशि फलादेश

मीन

पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।