अदालत में जमानत अर्जी दाखिल नहीं करेंगे हिजाम पदाधिकारी

0
108

FARRUKHABAD : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कैबिनेट मंत्री आजम खां के पुतले फूंकने के मामले में हिजाम जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को नोटिस जारी किये गये थे। जिस पर हिजाम कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पदाधिकारी अदालत में जमानत याचिका दायर नहीं करेंगे।

[adrotate banner="3"]

संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा व उन्हें नोटिस जारी हुआ था। जिस पर अब हिजाम ने फैसला लिया है कि अदालत में जमानत याचिका दायर नहीं करेंगे और 7 सितम्बर के बाद जब गिरफ्तारी वारंट जारी किये जायेंगे तो हिजाम कार्यकर्ता पूरे जिले में प्रदर्शन करेंगे। कंपिल, शमसाबाद, कायमगंज के नगर अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बाजार बंद करवाने की बात कही है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]