अतिक्रमण में बनवा दिये पीएम आवास, अब तोड़ने का फरमान

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पीएम आवास पर भी बुलडोजर की मार पड़ गयी| दो पीएम आवास भी अतिक्रमण की जद में आ गये| जिस पर बुलडोजर की नजर पड़ गयी| हालांकि आर्थिक कमजोर दोनों परिवारों को खुद आवास तोड़ने की मोहलत दे दी गयी| लेकिन अतिक्रमण में बन कैसे गये यह जाँच का विषय है?
दरअसल लगभग 17 साल पहले अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की भूमि का अतिक्रमण जिला जेल से पुलिस लाइन तक हटाया गया था| लिहाजा उसके बाद से लगातार अतिक्रमण होता चला आ रहा था| निजी आवास तो बिना किसी जाप जोक के बन गये लेकिन उसी अतिक्रमण की जद में डूडा ने भी अपने दो आवास बनाकर आंकड़े पूरे किये | जब अतिक्रमण पर सरकारी धन से पीएम आवास दिये जा रहे थे निर्माण हो रहा था तो क्यों नही कोई जिम्मेदार उसे रोंकने आया| अब जब परिवारों को छत मिली तब तक बुलडोजर अभियान आ गया| फतेहगढ़ के ग्रानगंज में मीना देवी पत्नी रामसिंह व सतीश कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मिले थे| जो इस समय बन कर तैयार थे और परिवार भी उसमे रह रहे थे| लेकिन उन्हें नही मालूम था की वह जिस जगह पर अपनी उम्मीदों का आशियाना बना रहे है वह आस्थाई ही है| अब यदि दोनों घरों के तोड़ने का फरमान जारी कर दिया| जिससे उनमे कोहराम मच गया| दोनों परिवारों के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|  पीओ डूंडा जय विजय सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है| दोनों घरों का कुछ भाग सरकारी भूमि पर बनाया गया है| जितना आवास सरकारी जगह में उतना तोड़ा जायेगा|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]