अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा

0
119

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) रविवार को प्रशासन नें अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया| अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया| इसके साथ ही लोगों को चेतावनी दी गयी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्यवाही होगी|
एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम के नेतृत्व में मुख्य चौराहे से नीव करोरी मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया| कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण ढहाए गए। दुकानों के सामने लगाए गए टिन शेड, लोहे के बोर्ड आदि तोड़कर जब्त किए गए। वर्षो से अवैध अतिक्रमण की दास्तां लिखने वाला यह रोड अभियान के बाद खाली-खाली लगने लगा। सड़क की जमीन पर कब्जा कर लगे दुकानों के बोर्ड को तोड़ दिया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]