अतिक्रमण अभियान के खिलाफ टाउन हाल पर व्यापारियों नें दिया धरना

0
127

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को व्यापारी नगर में चल रहे अतिक्रमण अभियान के विरोध में टाउन हाल पर धरनें पर बैठ गये| जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| साथ ही अधिकारियों को संदेश दिया कि अतिक्रमण अभियान के खिलाफ व्यापारी एक जुट हैं |
दरअसल नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें शहर को अतिक्रमण मुक्त करनें का संकल्प लिया है| लेकिन अब अभियान का विरोध शुरू हो गया है| रेलवे रोड़ पर पूर्व में तोड़े गये अतिक्रमण हटाये जानें के मामले में सभी चुप्पी साधे रहे| लेकिन अब नेहरु रोड़ पर भी नगर मजिस्ट्रेट ने पैमाइश कराकर लाल निशान लगा दिये है| जिससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है| रविवार को अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में व्यापारी टाउन हाल पर एकत्रित हुए और टाउन हाल की सीढियों पर धरना प्रदर्शन किया| लक्ष्मण सिंह ने कहा गैर कानूनी हिसाब से अतिक्रम्म चलाया जा रहा है अतिक्रमण अगर रेलवे रोड को मॉडल बना देते तो हम लोग सड़कों पर नहीं आते उन्होंने कहा मास्टर प्लान के नाम पर भारी लूट खसोट हो रही है अगर 20 तारीख को दुकानों पर बुलडोजर चलाने की कोशिश की तो वह हमारे ऊपर से चलेगा उन्होंने कहा हमारे ऊपर मुकदमे लगवा कर जेल भेज दो हम वहां भी धरना देंगे लक्ष्मण सिंह ने कहा सिटी मजिस्ट्रेट का नाम दीपाली भार्गव है मगर उन्हें दिवाली की कतई परवाह नहीं है| अनुपम रस्तोगी, मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, लिंजीगंज व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता, दिनेश तोमर, गौरव गुप्ता, राजीव शुक्ला, सौरभ शुक्ला, अशोक गुप्ता, बीपी सिंह, प्रमोद वर्मा, अनुराग अग्रवाल, संजय मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]