अतर सिंह तहसील बार एसोशियेशन के अध्यक्ष बने

0
233

atar singh ktiyarफर्रुखाबाद: बुधवार को हुये तहसील बार एशोसियेशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर अतर सिंह कटियार ने 24 मतो से पूर्व विधायक के समर्थक जनार्दन दत्त राजपूत को 24 मतो से हरा दिया|

[adrotate banner="3"]

चुनाव अधिकारी उमाशंकर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये अतर सिंह को 56 मत मिलने से विजयी घोषित किया गया| जनार्दन को 32 मत मिले| वही इसी पद पर सपा विधायक समर्थक रामसनेही मुन्ना और शंकर यादव को 16-16 मत मिले| उपाध्यक्ष पद पर ओमू दुबे को 61 मत मिलने पर विजयी घोषित किया गया| संजय चावला को 48, संजय शाक्य को केबल 8 मत मिले| सचिव के लिये हुये चुनाव में रविनेश चन्द्र यादव को 67 मत मिलने पर विजयी घोषित किया गया| वही रामेन्द्र कटियार को 42 और अजय प्रताप को 12 मत मिले|

संयुक्त मंत्री पर पर विकास सक्सेना को 46 मत मिलने पर विजयी घोषित किया गया| उमाशंकर सक्सेना को 31,दिलीप सक्सेना को 26,रंजन शाक्य को 14 मत मिले| कोषाध्यक्ष पद पर पदमेश रंजन सक्सेना को 94 मत मिलने विजयी घोषित किया गया| देवेश सक्सेना को 26 मत मिले| पुस्तकालय मंत्री के पद पर 70 वोट मिलने से जगवीर सिंह को 70 मत मिले उन्हें विजेता घोषित किया गया| संतोष कुमार को 50 वोट मिले| आडिटर के पद पर पहले ही अतुल कुमार निर्विरोध चुन लिया गया था| कुल 123 मतो में से 122 मत पडे|

[adrotate banner="2"]