अटेवा ने किया अपना संगठन विस्तार

0
110

फर्रुखाबाद:अटेवा पेंशन बचाओं मंच ने बैठक कर अपना कार्यकारणी का विस्तार किया| नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की सलाह दी गयी|
नगर के एक गेट्स हॉउस में संगठन के जिला संयोजक के द्वारा आयोजित की गयी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशीय सोशल मीडिया प्रभारी अटेवा सुफियान अहमद, विशिष्ट अतिथि में ओम प्रकाश कनौजिया रहे| उन्होंने आगामी 28 अक्टूबर 2018 को क्षेत्रीय सांसद आवास पर उपवास व 26 नवम्बर को संसद भवन दिल्ली में घेराव करने की रणीनीति तय की|
इस दौरान कार्यकारणी का विस्तार किया गया| जिसमे फूल सिंह शाक्य को महामंत्री, विमलेश कुमार शाक्य को कोषाध्यक्ष, अनुराग गंगधर, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, संतोष को जिला सह संयोजक, राकेश गुप्ता व बलबिन्दर सिंह को जिला महामंत्री,शैलेन्द्र राजपूत, सुनील कुमार, मारुत भारती जिला संगठन मंत्री व सुधीर शाक्य को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया| संचालन कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]