फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| 
कोतवाली क्षेत्र के डुबका निवासी 23 वर्षीय गौरव राजपूत पुत्र वेदराम बीती रात नवाबगंज की कहकर पैदल निकला था| देर शाम लगभग 9:15 बजे वेदराम के पास सीएचसी मोहम्मदाबाद से सूचना मिली की गौरव राजपूत की मौत हो गयी है| वेदराम नें बताया कि रोहिला चौराहे के निकट किसी वाहन की टक्कर से गौरव की मौत हो गयी| मृतक की माँ हारवती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक 6 भाईयों में सबसे छोटा था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर आनें पर जाँच की जायेगी| 

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत



