अच्छी पहल:अब फोटो सेशन नही विधिवत चलेगा बीजेपी का सफाई अभियान

0
110

bjp_29_09_2014फर्रुखाबाद: आये दिन केबल फोटो सेशन कराकर अखबारों की सुर्ख़ियो में सफाई अभियान चला रहे भाजपा नेताओ ने अभी तक हकीकत में शहर को कितना साफ करा पाया यह तो केबल जनपद की जनता जानती है| मोदी के सफाई अभियान को अब हकीकत का अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा के कुछ युवा नेताओ ने एक अलग पहल की है| जिसमे प्रति सप्ताह पूर्व चिन्हित सार्वजनिक स्थल को साफ़ करने का कार्यक्रम तो होगा ही साथ ही साथ प्रत्येक अभियान से जुड़ा व्यक्ति अपने साथ नौ नये लोगो को जोड़ेगा|

[adrotate banner="3"]

बढ़पुर स्थित नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा के आवास पर आयोजित की गयी बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान के तहत उसे गति प्रदान करने के लिए जन- जन तक इस अभियान को पंहुचाने की रणनीति बनायी| नरेंद्र मोदी के इस आवाहन पर कि प्रतिएक व्यक्ति नौ व्यक्तियों के साथ इस अभियान में शामिल हो|

बैठक में मौजूद महामंत्री प्रदीप सक्सेना, नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, कमल क्लव सयोजक हिमांशु शुक्ला, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार, ममता सक्सेना, धर्मेन्द्र कटियार गौरव दीक्षित अादि ने इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया| सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति समाज के नौ लोगो को इस अभियान से जोड़े इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ के पदाधिकारी व समाजसेवी लोगो को इस अभियान से जोड़ेगे| इसके साथ खुद भी परिश्रम करेंगे|

सभी ने एक जनवरी कोई आवास विकास का एक पार्क साफ कर सफाई अभियान एवं श्रमदान कर कार्यक्रम कि शुरू आत करेंगे|

[adrotate banner="2"]