अग्निशमन टीम को बिक्री होती मिली फुटकर आतिशबाजी

0
136

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कई जगह हो रही आतिशबाजी की बिक्री की सूचना पर  मंगलवार को अग्निशमन टीम ने शहर के किराना बाजार में छापेमारी कर एक किरानें की दुकान से भारी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण व बिक्री होते पकड़ा | इसके बाद दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया|
अग्निशमन अधिकारी शिवप्रताप के साथ उनकी टीम नें किराना बाजार में एक दुकान से भण्डारण की हुई देशी और ब्रांडेड आतिशबाजी पकड़ी| उसकी बिक्री भी होती पायी गयी| वह पड़ताल करने के बाद चले गये| अग्निशमन अधिकारी का कहना था कि वह आतिशबाजी को जब्त नही कर सकते इसकी रिपोर्ट अलाधिकरियों को देंगे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]