अग्निवेश के बदले सुर, अन्ना के पैर पकड़कर माफी मांगने को तैयार

0
156

कभी अन्‍ना हजारे और उनकी टीम के खिलाफ जहर उगलने वाले स्‍वामी अग्निवेश के तेवर अब बदलते हुए नजर आ रहे हैं। एक निजी न्‍यूज चैनल से बातचीत करते हुए स्‍वामी अग्विनेवश ने कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई है तो वे अन्‍ना हजारे से हाथ जोड़कर यहां तक कि उनके पैर पकड़कर माफी मांगने को तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि वे अन्‍ना टीम के बाकी सदस्‍यों से भी माफी मांगने को तैयार हैं। बिग बॉस से बाहर आए स्‍वामी अग्निवेश ने कहा कि वे अन्‍ना हजारे से माफी मांग भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

[adrotate banner="3"]

स्‍वामी अग्निवेश एक समय टीम अन्‍ना के प्रमुख सदस्‍य थे। रामलीला मैदान पर जब अन्‍ना हजारे भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे उस समय स्‍वामी अग्विनेश की टीम अन्‍ना से अनबन हो गई थी। उस समय स्‍वामी अग्विनेश को किसी कपिल नाम के शख्‍स से फोन पर बात करते हुए‍ दिखाया गया था। इस बारे में टीम अन्‍ना ने कहा था कि वे मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्‍बल से बातचीत कर रहे थे। इतना ही नहीं टीम के साथ धोखा करने की वजह से उन्‍हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

टीम अन्‍ना से बाहर होने के बाद स्‍वामी अग्निवेश लगातार टीम अन्‍ना पर बयानबाजी करते रहे हैं। अब जब स्‍वामी अग्निवेश बिल्‍कुल अलग थलग पड़ गए हैं तो उन्‍होंने टीम अन्‍ना में वापसी की कोशिशें तेज कर दी हैं। अब देखना है कि अन्‍ना हजारे स्‍वामी अग्निवेश को माफी देते है या नहीं। यह भी देखना खास होगा कि स्‍वामी अग्निवेश की टीम अन्‍ना में वापसी हो पाती है या नहीं।

[adrotate banner="2"]