अगले सात दिनों तक प्रदेश में मूसलाधार बार‍िश के संकेत

0
140

लखनऊ: प्रदेश में मौसम आगामी 24 घंटे के अंदर तेजी से करवट लेगा। भीषण उमस और गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बार‍िश की बूंदों से राहत म‍िलेगी। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के 30 से अध‍िक शहरों में आज से झमाझम बार‍िश के संकेत दिए है। कानपुर और लखनऊ के आसपास के ज‍िलों में सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में धूप बादलों के साथ लुकाछ‍िपी खेल रही है। वहीं ठंडी हवाये चलने से उमस से भी थोड़ी राहत म‍िली है।शुक्रवार दिनभर छिटपुट बादलों की आवाजाही के साथ धूप से चिपचिपी गर्मी का मौसम राजधानी समेत आसपास के जिलों में भी बना रहा। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र और उत्तराखंड से सटे कुछ जिलों में अच्छी बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं आगामी सप्ताह भर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।यह बारिश रविवार के बाद से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी झमाझम बरसेगी। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। 

[adrotate banner="3"]

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और गरज चमक के लिए चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बरसात भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होगा।

[adrotate banner="2"]