फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले लगभग दो दर्जन लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी को सौंपा।
[adrotate banner="3"]
जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में मांग की कि सूबे में छात्रसंघ चुनाव अतिशीघ्र कराये जाने चाहिए। रमजान के महीने को देखते हुए शहर को 24 घंटे बिजली अन्य जिलों की भांति दी जाये। पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं को वरीयता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिये जायें।
इस अवसर पर लगभग दो दर्जन से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने घोषणा की कि अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में कल्लू ठाकुर, चंचल, सुनील ठाकुर, रमेश सिह, अचल सिंह परिहार, गौरव राठौर, मगन कटियार, दीपक कुमार, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
[adrotate banner="2"]


