अखिलेश से मिलने को सपाईयों नें गेस्ट हॉउस घेरा, पुलिस से धक्का-मुक्की

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कंपिल से लौटने के बाद फतेहगढ़ निरीक्षण भवन पंहुचे| उनके आने से पूर्व ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निरीक्षण भवन के बाहरएकत्रित हो गये| सुप्रीमो से मिलने के लिए आयी भीड़ को बमुश्किल पीछे किया गया| जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से भेट की|
पूर्व मुख्यमंत्री के आने से पूर्व निरीक्षण भवन के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दी गयी थी| जिसके बाद जैसे ही अखिलेश का काफिला निरीक्षण भवन में दाखिल हुआ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निरीक्षण भवन के भीतर दाखिल हो गया| जिसके बाद अखिलेश कार से उतरे तो कार्यकर्ताओं नें उन्हें घेर लिया| लेकिन सुरक्षा कर्मियों की कड़ी मसक्कत केर बाद उन्हें गेस्ट हाउस में भीतर लाया गया| लेकिन अखिलेश से मिलने के लिए उत्सुक कार्यकर्ता भीतर घुसने का प्रयास करने लगे| जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों नें उन्हें धक्का-मुक्की कर पीछे किये| काफी देर हुई धक्का-मुक्की के बाद सुप्रीमो नें सबसे पहले महिलाओ और 60 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यकर्ताओं को भीतर मुलाकात के लिए बुलाया| उसके बाद कार्यकर्ताओं से लाइन बनाकर भेट की|
सपा अध्यक्ष से गेस्ट हॉउस में सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, पूर्व जिला महासचिव, मंदीप यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, सचिन सिंह यादव, जितेन्द्र यादव सिरोली, सुबोध यादव, पुष्पेन्द्र यादव  आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं नें भेट की| लेकिन अखिलेश पूरे कार्यक्रम में मीडिया से दूरी बनाये रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]