लखनऊ: उत्तर प्रदेस में समाजवादी पार्टी के नेताओं की बढ़ी गुंडागर्दी से परेशान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के तीन विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित किए विधायकों में सीतापुर के विधायक महेंद्र सिंह, बछरावां के विधायक रामलाल अकेला, सीतापुर की अन्य सीट से विधायक राधेश्याम भी शामिल हैं।
कुछ दिन पूर्व ही अकेला के दो बेटों पर रायबरेली में जबरन जमीन कब्जाने के इरादे से एक डॉक्टर के मकान को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ढहा दिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
वहीं, गोवा पुलिस ने पणजी के एक डांस बार में छापा मारकर उत्तर प्रदेश के विधायक महेंद्र सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर देह व्यापार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिंह की गिरफ्तारी के अलावा छापे में पुलिस ने छह लड़कियों को भी बचाया गया, जो पंजाब, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हैं।
पुलिस ने महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बारे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को पहले ही सूचित कर दिया है, जो कानून के तहत अनिवार्य है। महेंद्र सिंह सीतापुर से चौथी बार विधायक बने हैं।
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के तीन विधायक सस्पेंड किए
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

