अखिलेश के करीबी हाजी तरीक सेठ की फ्लोर मिल में छापा

0
108

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सपा सुप्रीमो अखिलेश के करीबी लोगों में सुमार हाजी तरीक सेठ के फ्लोर मिल में छापेमारी हुई है| टीम तकरीबन दो घंटे से छापेमारी कर अभिलेख  खंगाल रही है|
थाना कमालगंज के ग्राम ईशापुर निवासी सपा नेता हाजी तरीक सेठ वर्तमान में फतेहगढ़ चौराहे के निकट अपना आवास बनाकर रह रहे है| उनकी कमालगंज में फ्लोर मिल है| उसी में कोल्ड स्टोरेज भी संचालित है| बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे राज्य जीएचटी विभाग की विशेष जाँच शाखा के संयुक्त कमिश्नर हरीलाल नें अपनी टीम और स्थानीय थाना पुलिस के साथ उनकी फ्लोर मिल में छापेमारी की| जिससे हड़कंप मच गया| हाजी तरीक सेठ सपा सुप्रीमो के खास लोगों में शुमार हैं| टीम तकरीबन दो घंटे से फ्लोर मिल में छापेमारी कर रही है| (जारी)

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]