अखिलेश यादव कृष्ण नहीं कंस के वंशज: मुकेश राजपूत

0
711

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के जिला मुख्यालय आवास विकास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया गया| इसके साथ ही भाजपा की खूबियों को भी गिनाया गया| सांसद ने सपा सुप्रीमों पर हमला बोला| उन्होंने कहा की अखिलेश कृष्ण वंशी ना होकर कंसवंशी है तभी उन्हें गाय के गोबर से बदबू लगती है|
जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा नें कहा कि भाजपा देश की क्या विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है| जिसका कार्यकर्ता निष्ठा व समर्पण के साथ राष्ट्रहित के साथ कार्य करता है| भाजपा के पीएम मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने| आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है|
भाजपा के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य नें कहा कि जन संघ से लेकर बीजेपी तक का सफर पार्टी नें तय किया है| लेकिन भाजपा राष्ट्रवाद नही भूली| भाजपा अपने रास्ते से कभी भी विचलित नही हुई| भाजपा में पद नही लक्ष्य महत्वपूर्ण होता है| बीजेपी छोटी पार्टी से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बननें के बाद भी कभी अहंकार में नही आयी| उन्होंने कहा की वक्फ संसोधन बिल के बाद अब बीजेपी सामान्य नागरिक संहिता बिल लायेगी|

सांसद मुकेश राजपूत नें बताया कहा कि देश आजाद होनें के पूर्व से भी वक्फ बिल में संसोधन होते रहे है| कानूनों में बदलाव समय की मांग होती है| जब-जब आवश्यकता हुई बिल में बदलाव किये गये| उन्होंने कहा कि 1913 से 2013 तक वक्फ में 18 लाख एकड़ भूमि दर्ज थी, वहीं 2013 से 2025 तक यह सम्पति बढ़कर 39 लाख एकड़ हो गयी| सरकारी भूमि को भी वक्फ भूमि बता दिया गया| उन्होंने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर कहा कि उन्हें गाय के गोबर से बदबू आती है| वह अपने को कृष्णवंशी बताते हैं| लेकिन कृष्ण को गायों को पालते थे| यदि अखिलेश को गाय के गोबर से बदबू लगती है तो वह कंसवंशी है| गोबर से बदबू आनें की बात कहकर अखिलेश नें किसानों का अपमान किया है|
इस दौरान सत्यपाल सिंह,डा. भूदेव राजपूत, डा. रजनी सरीन, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, डा.प्रभात अवस्थी, आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार, दिनेश कटियार, डीएस राठौर, जिला मंत्री अभिषेक वाथम, बीजेपी पूर्व मंडल महामंत्री पंकज पाल,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]