अंधे हो गये सीएससी के सीसीटीवी

0
128

csc rajepur copyफर्रुखाबाद:(राजेपुर) राजेपुर के कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाखो के वजट के बाद लगे सीसीटीवी जिन्हें अपराधिक व्यक्तियों और विभागीय कर्मचारीयो पर नजर रखने के लिये लगाया गया था उनकी खुद नजर खराब हो गयी है| महीनों ने अस्पताल के सभी सीसीटीवी बंद पड़े है|

[adrotate banner="3"]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्तमान में 50 कमरे बने है| जिसमे केबल 5 सीसीटीवी कैमरे ही लगाये गये थे| यह कैमरे वर्ष 2014 में लगे थे| कैमरे लगने के ठीक दस दिन के भीतर ही खराब हो गये| जिन्हें देखने वाला कोई नही| कैमरे खुद खराब हुये या कर्मचारियों की काम चोरी का शिकार हो गये| यह बताने वाला कोई नही| जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा अधिकारियो की कमिशन के भेट चढ़ गया| वही अस्पताल के प्रयोगशाला कक्ष, इमरजेंसी व शीत कालीन कक्ष में सीसीटीवी लगे ही नही है| सीसीटीवी के आलावा उसकी मशीन भी खराब हो चुकी है| जिसके चलते सीसीटीवी में लगा लाखो का वजट भी हजम कर लिया गया है| वही अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी का आपरेटर की नियुक्ति ना होने से उसके खराब होने की बात कह रहा है| अस्पताल के अधीक्षक डॉ० ओमप्रकाश ने बताया कि कैमरों के लेंस खराब हो चुके है| कैमरे लगने के ठीक दस दिन के भीतर खराब हो गये थे| तब से ठीक नही किये गये|

जरनेटर की खराबी से बंद रहती एक्सरे मशीन
सीएससी पर मौजूद जरनेटर भी अक्सर खराब रहता है| जिसके चलते एक्सरे मशीन नही चल पाती और दूर-दराज से आये मरीजो को निराश होकर लौटना पड़ रहा है|

[adrotate banner="2"]