अंतिम दिन 7 हजार युवकों ने लिया सेना भर्ती में भाग

0
107

FARRUKHABAD: राजपूत रेजीमेंट में सेना भर्ती को पीलीभीत से आये ७ हजार युवकों ने भाग लिया। शारीरिक परीक्षण के लिए  490 अभ्यर्थियों को परीक्षण के लिए चयनित किया गया. इस दौरान तलाशी के बाद करियप्पा कांप्लेक्स में प्रवेश दिया गया।ARMY RUNING

[adrotate banner="3"]

सेना भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से राजपूत रेजीमेंट में विगत 3 दिसंबर से चल रही सेना भर्ती में शनिवार को पीलीभीत के अभ्यर्थियों की बारी थी। पीलीभीत के लगभग 7 हजार युवकों ने भर्ती में भाग लेने को पंजीकरण कराया। करियप्पा कांप्लेक्स में 1600 मीटर की दौड़ में पास हुए कुल 490 अभ्यर्थियों को शारीरीक दक्षता परीक्षण के लिए चयनित किया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

रविवार को सफल अभ्यर्थियों का डाक्टरी परीक्षण कराया जायेगा। जिसके बाद 9 दिसम्बर को ट्रेडमैन अभ्यर्थियों का अभियोग्यता परीक्षण किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]