अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन तस्कर चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

0
131

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कोतवाली पुलिस नें तीन अंतर्राज्यीय गिरोह केतस्कर चार किलो अफीम के साथ दबोचने में सफलता हाथ लगी|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें पुलिस लाइन सभागार में बताया शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, दारोगा मो० अकरम नें एक इको कार में सबार यादबेन्द्र (शिख) पुत्र मुख्तियार सिंह, सरदार गुरुदास सिंह पुत्र दिलेर सिंह निवासी विसारतगंज बरेली व विकास सिंह ठाकुर पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी अंतपुर अलीगंज बरेली को चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया|
पुलिस नें आरोपियों को बताया कि वह झारखंड के जनपद रांची से अफीम लाकर ऊँचे दामों में बरेली के पप्पू उर्फ नजाकत निवासी नकटिया को बिक्री करते थे|
पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी सबलू पुत्र सराफत निवासी अलीगंज अड्डा बरेली फरार हो गया| पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]