फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बरेली दंगों का मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा का नया ठिकाना फिलहाल सेंट्रल जेल फतेहगढ़ है| पहली रात मौलाना तौकीर रजा को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में नींद नही आयी है, वह रात भर करवट बदलता रहा!
दरअसल शनिवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ मौलाना तौकीर रजा को शिफ्ट किया गया| गुपचुप तरीके से लाये गये मौलाना के बारे में अधिकारी जानकारी देनें से बचते रहे| देर रात सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने मौलाना के सेन्ट्रल जेल में शिफ्ट होनें की पुष्टि की| जेल से
जुड़े सूत्रों की मानें तो जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में मौलाना की पहली रात विस्तर पर करबट बदलते ही बीत गयी| भोजन भी हल्का किया| उधर जेल के बाहर हर आनें जानें वाले पर कड़ी निगरानी रखी गयी| बंदी रक्षक सुरक्षा को लेकर सक्रिय रहे| इसके साथ ही जिले की पुलिस लगातार एलर्ट मोंड में रही| पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर बनाये है| सेन्ट्रल जेल व उसके आस-पास होनें वाली हर गतिविधि पर एलआईयू भी नजर बनाये है| रविवार को जेल में मुलाकात का अवकाश रहने से सन्नाटा पसरा रहा|
हाईसिक्योरिटी बैरक में मौलाना तौकीर रजा की उड़ी रही नींद!



