स्कूल प्रबंधक के घर से नगदी, जेबर उड़ाये

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरशामू खां में बीती रात अज्ञात चोरों ने घुसकर नगदी जेबर साफ कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

two chorप्रवीन कुमार सिंह मैनपुरी में मान्टेसरी स्कूल के प्रबंधक हैं, जो अपने परिवार के साथ घेरशामू खां में रह रहे हैं। बीती रात चोर पीछे से दीवार कूदकर घर में घुस गये। प्रवीन अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था पड़ोस के दूसरे कमरे में प्रवीन का भाई गोलू भी सोया हुआ था। चोरों ने गोलू की पैन्ट में पड़े चार हजार रुपये चुरा लिये और कमरे में रखे बक्से से प्रवीन की मां की सोने की एक चेन भी गायब कर दी। मामले की सूचना पुलिस को लिखित रूप में दी गयी। लेकिन पुलिस को कोई लिखित कार्यवाही नहीं की।
[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]