फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन से स्वीकृत सेंट्रल जेल व जसमई विद्युत शव स्टेशनों के निर्माण प्रस्तावित है| लिहाजा बिजली विभाग के एमडी ने मौके पर जाकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया|
विद्युत विभाग के एमडी नितेश कुमार नें सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, एसी अजय कुमार आदि
विभागीय अधिकारियों के साथ सेट्रल जेल अधीक्षक आवास के पीछे पड़ी ग्राम पंचायत विजाधरपुर की दो लगभग बीघा सरकारी भूमि को देखा| जिसका जिलाधिकारी के आदेश पर अधिग्रहण हो चुका है| इसके बाद एमडी नें जसमई जाकर भी प्रस्तावित 33/11 केवी नवींन उप केंद्र के निर्माण के लिए भूमि को देखा|
स्टोर व वर्कशाप का किया निरीक्षण
एमडी ने विभाग के स्टोर व वर्कशाप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि विभाग का कार्य ससमय सम्पादित किया जाये|
कलेक्ट्रेट में बंद कमरे में ली बैठक
एमडी नितेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की| उन्होंने जेई और लाइन मैंन कार्यों में सुधार के निर्देश दिये| कायमगंज विधायक डा. सुरभि ने कायमगंज में दो बिजली घरों की आवश्यकता बतायी | बस्ती के ऊपर से गुजरी हाई-टेंशन लाइन को हटाने की बात रखी है| सांसद मुकेश राजपूत ने भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश दिये| जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रहीं| 
सेन्ट्रल जेल व जसमई विधुत घर निर्माण को एमडी नें देखी भूमि



