सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल के तरीकों को किया साझा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ‘सुरक्षित इन्टरनेट दिवस’ की कार्यशाला का आयोजन किया गया| जिसमे इंटरनेट के सही इस्तेमाल के लिए जागरुक किया गया|

कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग जैन ने मोबाइल एवं कंप्यूटर पर सुरक्षित इंटरनेट का प्रयोग कैसे करें इस बारे में सबको बताया । उन्होने कार्यशाला में जैन के द्वारा ओटीपी फ्रॉड , फेक वेबसाइट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, फेक डेटिंग एप फ्रॉड, मनी लोन एप स्कैम, एसएमएस फ्रॉड, सोशल वेबसाइट स्कैम, क्रेडिट कार्ड स्कैम इत्यादि के बाते में बताया गया । मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारीडा. अवनींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि अधिकारी रहे|