फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की प्रमुख सातनपुर आलू मंडी में 7 जनवरी को आलू के भाव में कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। मंडी में आलू के दाम पिछले दिन के समान ही बने रहे, जिससे किसानों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
मंडी सूत्रों के अनुसार सातनपुर मंडी में आलू 351 रुपये से लेकर 531 रुपये प्रति कुंतल तक बिका। दिन भर चली खरीद-फरोख्त में गुणवत्ता के अनुसार भाव तय हुए। बेहतर किस्म के आलू को अपेक्षाकृत अच्छा मूल्य मिला, जबकि सामान्य किस्म के आलू न्यूनतम दर पर बिके।
इस दिन मंडी में आलू की आमद 100 मोटर से अधिक रही। सुबह के समय कारोबार सामान्य रहा, जबकि आमद अधिक होने के कारण दोपहर बाद बिकवाली कुछ धीमी पड़ गई। बावजूद इसके भाव स्थिर बने रहने से किसानों में संतोष देखा गया। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर भाव में बदलाव संभव है।
सातनपुर मंडी में आलू के भाव स्थिर, आमद बढ़ी



