सहन नहीं कर पाई भीषण गर्मी, महिला आरक्षी हुई बेहोश

FARRUKHABAD : इन दिनों जहां भीषण गर्मी एवं गर्म हवाओं के साथ साथ पारा दिनों दिन ऊपर छलांग लगा रहा है। भीषण गर्मी के कारण आम लोंगों का जनजीवन अस्तव्यस्त सा हो गया है  वहीं सरकारी एवं अर्धसरकारी कर्मी भी इस गर्मी से पूरी तरह हलकान हैं।

[bannergarden id=”8″]

Lafy Constableइस भीषण गर्मी के चलते महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिये तैनात शक्ति मोबाईल बैन में ड्यूटी कर रही एक महिला पुलिस कर्मी फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला के गांव राजाकालात निवासी सुरेश चन्द्र यादव की पुत्री नीरू यादव इस भीषण गर्मी को सहन नहीं कर पाई और बेहोश हो गयी जिसे साथी पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक उसकी जान बचाने के प्रयास में लगे हुये हैं इस बात की सूचना महिला आरक्षी की पुलिस लाईन में रह रही मां अनीता देवी को भी दी गयी।

[bannergarden id=”11″]

//