सलमान की नजर में मुसलमानों की औकाद एक मुर्गी के बराबर

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सम्मेलन ओपी लान में बोलते हुए कमालगंज के हाफिज खुर्शीद ने कहा कि जनपद के मुसलमानों की सांसद सलमान खुर्शीद की नजर में एक मुर्गी के बराबर औकाद है।

sachin yadav love 1उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने कई बार सलमान खुर्शीद पर भरोसा जताकर वोट दिये हैं। मुसलमानों को भाजपा पार्टी से जान माल का खतरा देखकर कांग्रेस सरकार को वोट देकर विजयी बनाया। लेकिन सलमान खुर्शीद ने विदेश मंत्री होने के बावजूद फर्रुखाबाद जनपद में आज तक किसी के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सलमान खुर्शीद की मिशाल यूके लिप्टस के पेड़ की तरह देते हुए कहा कि अधिक लम्बा होने की बजह से न तो साया होता है और जड़े दूर दूर तक की जमीन की नमी खींच लेती हैं। पास पड़ोस में उपजाऊ जमीन को भी बर्बाद कर देती हैं। इसी प्रकार सलमान खुर्शीद ने भी जनपद का हाल किया है।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]