फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) चोरी के मामले में पुलिस नें चार बाल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से पुलिस नें चोरी का माल बरामद होनें का दावा किया है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल नाला सिम्तसुमाल निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र सूरज प्रसाद ने 26 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे बताया कि 20 अगस्त को सुबह 10:55 पर उसके पुत्र ने अपने तीन साथियों के साथ राजेपुर कस्बा स्थित उसकी सराफा दुकान का ताला तोड़कर जेबरात व 10
हजार रूपये चोरी कर लिए थे| पुलिस नें सराफा व्यापारी के नाबालिक पुत्र सहित चार को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 अंगूठी, 1 नथ, 12 कानो के टोप्स, 1 गले की चेन, 2 नग मांग टीका, 1 सफेद ब्रेसलेट, 1 नाक फूल, 3000 हजार रूपये व मोबाइल आदि बरामद हुए| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है| चोरी का माल बरामद हुआ है| 

सराफा व्यापारी का पुत्र ही निकला चोरी का आरोपी, तीन साथियों सहित गिरफ्तार



