फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के द्वारा संविधान और लोकतंत्र बचाने के आव्हान पर सेक्टर और बूथ स्तर पर पीडीए जागरूकता कार्यक्रम किया गया| जिसमे संविधान और लोकतंत्र बचाने का आवाहन किया|
अमृतपुर विधान सभा के रोशनाबाद में डा. यूसुफ अली के आवास पर आज पीडीए जन चौपाल लगायी गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नेताजी की कहानी बताते हुए पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और मेहनती कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का भी जिक्र करते हुए अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद देखने का सकल्प लिया| विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा सपा किसी एक समाज की पार्टी नहीं है, यह हर समाज के हित की हमेशा से ही बात करती रही है। सुरेंद्र सिंह गौर, अमन सूर्यवंशी ने विचार रखे|
विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, ब्रजेश पाल, डा. सुभाष पाल, शुभम हनी, विनय यादव, राजीव यादव प्रधान, संजय राजपूत, रानू गंगवार, वीके गंगवार आदि रहे|
सपा का संविधान और लोकतंत्र बचाने का आवाहन



