सपाईयों नें पंडित जनेश्वर मिश्र को पुण्यतिथि पर किया याद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर छोटे लोहिया प. जनेश्वर मिश्र की पुन्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया|
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र नें हमेशा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की बात की और उसके उत्थान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा की पंडित जनेश्वर मिश्र का जीवन संघर्ष के साथ बिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें हमेशा बराबरी का स्थान दिया। पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा की पंडित जनेश्वर मिश्र ने हमेशा समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ने का काम किया| जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने कहा कि सपा नें सभी धर्म व समाज के वर्गों का सम्मान है, इसलिए समाजवादी पार्टी को आने वाले समय में मजबूत करना है। उन्होंने साथ ही कहा कि अब जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी ज्यादा वक्त नहीं रह गया है, इसलिए आज से ही हम सबको बूथ वार मेहनत करनी होगी। संचालन इलियास मंसूरी नें किया| अशोक अंबेडकर, बंटी यादव, साजिद अली खान, शैलेश अवस्थी ने विचार रखे। अमृतपुर विधानसभा के शैलेश अवस्थी को जिला सचिव मनोनीत किया गया| युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, रामपाल सिंह यादव , राजन यादव, शिवशंकर शर्मा, नितिन पांडेय, धीरज मिश्रा, नंदकिशोर दुबे, रजत मिश्रा ,अनुज पांडेय आदि रहे |
महानगर अध्यक्ष के आवास पर भी गोष्ठी

सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा नें बजरिया शालिग्राम स्थित आवास पर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया| राघव दत्त मिश्र ने कहा जनेश्वर मिश्र हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं उन जैसा नेता ना भारत में कभी पैदा हुआ था ना आगे कभी होगा | अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने पिछड़ों के साथ-साथ कमजोर अगड़ों की भी आवाज बुलंद करने का कार्य किया है| जिला महासचिव जहान सिंह लोधी, प्रवेश कटियार, ओम प्रकाश शर्मा,महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीना शर्मा, अमित यादव, कुलदीप भारद्वाज आदि नें विचार व्यक्त किये| अमन भारद्वाज, नितिन मिश्रा, आशीष यादव, गौरव सक्सेना, रिंकू यादव, हरिओम सक्सेना,निधि मिश्रा, ऋषि अवस्थी आदि रहे|