विवाहिता की मौत की गुत्थी उलझी, बिसरा सुरक्षित

FARRUKHABAD : पोस्टमार्टम में विवाहिता ममता की मौत की बजह साफ न हो पाने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जहानगंज क्षेत्र के चके नगला निवासी 24 वर्षीय ममता पत्नी उपदेश शाक्य को बीती रात लोहिया अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। जहां तकरीबन साढ़े 9 बजे डाक्टरों ने मौके पर पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया था।grameen

परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया तो विवाहिता की मौत की गुत्थी उलझ गयी। ममता के शव का पोस्टमार्टम डाक्टर नीरज कुमार ने किया। जिसमें कुछ जहरीले तत्व पाये जाने की जानकारी तो मिली लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। जिससे विसरा सुरक्षित कर लिया गया। विसरा सुरक्षित होने से विवाहिता की मौत की गुत्थी उलझ गयी है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जहानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के सम्बंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।