विधायक आवास के सामने सचिव के घर पर नकाबपोश बाइक सबारों नें की ताबड़तोड़ फायरिंग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रंजिश में विधायक आवास के सामने सचिव के घर पर नकाबपोश बाइक सबारों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे हडकंप मच गया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर का आवास है| उनके आवास के ठीक सामनें अमित शुक्ला का घर है| अमित शुक्ला विकास खंड कमालगंज के ग्राम पतौजा में सचिव पद पर तैंनात है| मिली जानकारी के मुताबिक़ उनके पुत्र विराट शुक्ला के साथ रंजिश के चलते तीन नकाबपोश बाइक सबार शाम लगभग 6:30 बजे अमित शुक्ला के घर के बाहर पंहुचे और कई राउंड फायर किये| आरोपी फायरिंग करके फरार हो गये | गोली अमित शुक्ला के दरवाजे में लगी | अमित शुक्ला नें डायल 112 को सूचना दी| जिसके बाद डायल 112 व कोतवाल सत्यप्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच की| पुलिस को एक गोली भी पड़ी मिली| फिलहाल विधायक के घर के सामने फायरिंग के मामले नें पुलिस की सुरक्षा पर सबाल खड़े किये हैं| कोतवाल सत्यप्रकाश नें अमित शुक्ला के साथ ही हाथीखाना स्थित आलोक दीक्षित पेंट की दुकान में भी सीसीटीवी खंगाले|जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी में नकाबपोश बदमाश नजर आ रहे हैं|
कोतवाल सत्यप्रकाश नें बताया कि फायरिंग हुई है| पुलिस जाँच कर रही है| सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं| जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होगी| विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर नें जेएनआई को बताया कि उनके आवास के सामने सड़क के दूसरी तरफ फायरिंग हुई है| पुलिस जाँच कर रही है|