वर्तमान सरकार में भी चल रहा अघोषित आपातकाल: अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होनें पंहुचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नें बीजेपी पर तीखा हमला किया| उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं, बीजेपी धर्म व जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करनें का कार्य कर रही है| उन्होंने कहा कि वर्तमान में अघोषित आपात काल चल रहा है|
शहर के मऊदरवाजा स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित त्रयोदशी संस्कार के कार्यक्रम में पंहुचे सपा सुप्रीमों नें कहा कि पूर्व सांसद की कमी सपा को हमेशा खलेगी| उन्होंने कहा कि जो घटना क्रम यूपी में हो रहे हैं, बीजेपी चाहती है धर्म-धर्म से लड़े और जाति-जाति से लड़े| बीजेपी एक तरफा फैसले लेती हैं| उन्होंने कहा किपूर्व में तो घोषित आपातकाल था, लेकिन वर्तमान सरकार में भी आपातकाल चल रहा है|मीडिया पर भी पाबंदी है, बीजेपी धर्म के नाम पर लड़ा रही है, सूबे में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है| बीजेपी सरकार में आम जनता को न्याय नहीं मिल रहा। दलितों और पिछड़ों का लगातार अपमान किया जा रहा है। आज के हालात आपातकाल जैसे हैं। कोई भगवान का नाम भी ले ले तो प्रशासन कार्रवाई कर देता है। उन्होंने कहा किजिनके बाल काटे गए, जिनकी चुटिया काटी गई, वह अपने-अपने भगवान की कथा नहीं कर सकते। कथा भी नहीं कर सकते। आप बताओ, हनुमानजी, राम जी की जाति किसने बताई? प्रभु श्रीराम की जाति किसने बताई? भगवान सबके है| अब कोई नहीं बोलेगा, क्योंकि आपाकाल है? अगर नाम बोल दोगे, तो डीएम-एसपी आपको जेल भेज देंगे।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पुलिस भर्ती बिना घूस के की गयी थी| किसी से भी सपा की सरकार में एक पैसा नही लगा| सपा सरकार में पुलिस कर्मियों को कई साल से रुका हुआ प्रमोशन बिना परीक्षा के दिया गया था। बीजेपी को सपा सरकार की इन उपलब्धियों से भय लग रहा है।
सपा सरकार बनी तो गंगा नदी पर 8 लेन का नया पुल बनेगा
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बननें पर गंगा पुल को आठ लेन का बनाया जायेगा| जैसे यमुना पर आगरा व कन्नौज में बने हैं। अखिलेश ने कहा कि छोड़िए बीजेपी का भ्रष्टाचार, अब विकास की बात करें। बीजेपी सरकार में स्मार्ट सिटी का दावा केवल कागजों तक रह गयी है, जबकि फर्रुखाबाद में गंदगी व अव्यवस्था का चरम पर है। सपा सुप्रीमों ने शिकागो में दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण पर भी चर्चा की। सरकार में भ्रष्टाचार का पानी चू रहा है। हम शहर से गुजरे, तो कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा था। फर्रुखाबाद जिला स्मार्ट सिटी नहीं है। स्कूलों के मर्ज करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा-नई व्यवस्था में छोटे बच्चे नहीं पढ़ पाएंगे। उन्हें डर लग रहा है|
सपा नेता सरल दुबे के आवास पर लगभग एक घंटे रुके
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव सपा के वरिष्ठ नेता सरल दुबे के आवास पर पंहुचे और उनके परिजनों से भेट की| कई राजनैतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की| सरला दुबे के घर सपा सुप्रीमों के पंहुचने नें लोग अपना गुणागणित लगाने में लग गये हैं|
सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर जाकर बेटा-बहू को दिया आशीर्वाद
Kashvi Aesthetics Farrukhabadअखिलेश यादव सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव के आवास पर भी गये, पुत्र डॉ. आकाश यादव व पुत्रबधू डा. खुशबू यादव को आशीर्वाद देकर तोहफा भी दिया| जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने जिले की पार्टी की रिपोर्ट सौंपी|
विजय यादव के भी जोरदारी से मिले सपा सुप्रीमों
सपा सुप्रीमों पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव से भी मिले| उन्होंने कुछ देर विजय यादव से भी चर्चा की | उन्होंने विजय यादव को पार्टी के लिए और तेजी से कार्य करनें की सलाह दी| इस दौरान डा. नबल किशोर शाक्य व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव अखिलेश यादव की कार में बैठकर कार्यक्रम में पंहुचे थे|
डा. जितेन्द्र सिंह यादव,पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जितेन्द्र यादव (सिरोली) की भी अखिलेश यादव से मुलाक़ात हुई| इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत,बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव,पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, नदीम अहमद फारुखी,जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट,रजत क्रन्तिकारी, राजन यादव, आदि भी रहे|