फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी के कार्यालय के गेट संख्या एक के बंद होनें की शिकायत वकीलों नें प्रभारी मंत्री से की| प्रभारी मंत्री नें भरोसा दिया |
जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करनें पंहुचे यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को अधिवक्ताओं नें ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने गेट नम्बर 1 जो मुख्य प्रवेश द्वार है| जो लगभग एक साल से बंद है| जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों की कचेहरी आनें में दिक्कत होती है| गेट खोलने के लिए पूर्व में भी कई ज्ञापन दिए गये लेकिन गेट नही खोला गया| वहीं कलेक्ट्रेट के चकबंदी कार्यालय की ओर एक गेट पूर्व से खुला हुआ था, जिससे वृद्ध अधिवक्ता भी न्यायालय परिसर में आ सकते थे| वह गेट भी काफी लम्बे समय से बंद है| उसे भी खोलने की मांग प्रभारी मंत्री से की गयी| सचेंन्द्र प्रताप सिंह, किशन शर्मा, अरुण कुमार, नीलेश कुमार, अभय प्रताप, अरुण कुमार आदि अधिवक्ता रहे|
वकीलों नें कलेक्ट्रेट का गेट खोलने को डीएम को दिया ज्ञापन



